सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Police negligence led communal frenzy in Harinagar Kusheshwar Sthan Darbhanga news

Bihar News: 'एफआईआर पर चुप्पी और फिर हिंसा', पैसों का झगड़ा बना जातीय टकराव, बिगड़े हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 07:33 AM IST
Police negligence led communal frenzy in Harinagar  Kusheshwar Sthan Darbhanga news
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में हुई मारपीट की घटना अब जातीय टकराव का रूप ले चुकी है। मामला पहले दो लोगों के बीच का था, लेकिन पुलिस की लापरवाही के बाद यह पूरे गांव में फैल गया और अब ब्राह्मण बनाम पिछड़ा वर्ग का रूप ले चुका है।

पहली एफआईआर लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हेमकांत झा ने 30 जनवरी को आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और लूटपाट भी हुई। लेकिन आरोप है कि कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने इस मामले में समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

तीसरे दिन पीड़ितों ने खुद उठाया कदम

पुलिस की कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित पक्ष ने तीसरे दिन यानी 1 फरवरी को खुद कानून हाथ में ले लिया और हमला कर दिया। इस घटना में 11 दलित परिवार के लोग घायल हो गए। इसके बाद मामला पूरी तरह से जातीय तनाव में बदल गया। अब यह सिर्फ दो लोगों की लड़ाई नहीं रह गई है, बल्कि इसे ब्राह्मण बनाम पिछड़ा वर्ग का रूप दे दिया गया है।

दूसरी एफआईआर में 70 नामजद, 100 से ज्यादा अज्ञात आरोपी

विक्रम पासवान की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कुल 70 लोगों को नामजद किया गया है और करीब 100 से 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस एफआईआर में कई ऐसे लोगों के नाम भी हैं जो काफी समय से गांव में नहीं हैं। कुछ लोग दिल्ली और दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं या पढ़ाई कर रहे हैं। बिरौल के SDPO प्रभाकर तिवारी ने भी माना है कि यह मामला शुरू में सिर्फ दो लोगों के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद था लेकिन अब इसे जातीय रंग दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ ज्यादती हुई है। पुलिस अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। इस पूरे मामले में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष को दोषी मानते हुए SSP जगुनाथ रेड्डी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

'बेटे को जेल भेज दिया' 

ब्राह्मण समाज की जानकी देवी ने बताया कि उनके बेटे को भी आरोपी बना दिया गया है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर पैसों का विवाद था तो इसे समाज के स्तर पर बैठकर सुलझाया जा सकता था। लेकिन पासवान समाज के लोगों ने गांव के बेटी-दामाद के साथ मारपीट की। जब इज्जत पर बात आई, तब विवाद और बढ़ गया। उन्होंने बताया कि गांव में अभी भी बहुत तनाव है। दवा तक नहीं मिल पा रही है। उनके घर में पांच दिनों से चूल्हा नहीं जला है। लोग डर के साये में जी रहे हैं। घटना के बाद पुरुष डर के मारे फरार बताए जा रहे हैं और घरों में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

'मामला पैसों का था' 

दूसरे पक्ष के वीरेंद्र पासवान का कहना है कि असली विवाद सिर्फ पैसों के लेन-देन का था, लेकिन बाद में इसे जातीय रंग दे दिया गया। उनका आरोप है कि एफआईआर में ऐसे लोगों को भी आरोपी बना दिया गया है जो गांव में रहते ही नहीं हैं या बाहर रहते हैं। SC-ST के लिए काम करने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भी माना है कि एफआईआर में कुछ निर्दोष लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं और कुछ असली दोषियों के नाम छूट गए हैं। उनकी मांग है कि जो दोषी हैं उनके नाम जोड़े जाएं और जो निर्दोष हैं उनके नाम हटाए जाएं।

गांव का माहौल अब भी खराब

गांव में अभी भी हालात ठीक नहीं हैं। ब्राह्मण समाज के पुरुष गिरफ्तारी के डर से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं घायल लोग घटना को याद कर अब भी कांप जाते हैं। पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

शांति बहाल करने की कोशिश जारी

SDPO प्रभाकर तिवारी ने कहा कि यह मामला दो लोगों के बीच पैसों के लेन-देन से शुरू हुआ था, लेकिन अब यह जातीय तनाव में बदल गया है। उन्होंने फिर दोहराया कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ ज्यादती हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। साथ ही गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: भावनपुर के गोकुलपुर में सड़क हादसा, नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घायलों की हालत बिगड़ी

05 Feb 2026

Rishikesh: कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण सीवर टैंक में उतारने का विरोध, भगवत प्रसाद मकवाना ने जताई नाराजगी

05 Feb 2026

Roorkee: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ‘करके सीखने’ की पद्धति को बढ़ावा

05 Feb 2026

कानपुर: तीन महीने पहले बनी सड़क किनारे से धंसने लगी

04 Feb 2026

Kanpur: पनकी मंदिर रैन बसेरा के पास फैली गंदगी

04 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: मुख्य नाले की सफाई के दौरान नाले का निकला कचरा लोगों के लिए बना आफत

04 Feb 2026

कानपुर: नाले की बाउंड्री टूटी, सड़क धंसने का खतरा बढ़ा

04 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत व फैली गंदगी

04 Feb 2026

कानपुर: घरों के सामने खुला नाला दे रहा हादसों को दावत

04 Feb 2026

कानपुर: पनकी में टूटी सड़क व जलभराव से लोग परेशान

04 Feb 2026

कानपुर: सड़क की दुर्दशा, वाहन सवार गिरकर हो रहे चोटिल

04 Feb 2026

कानपुर: विद्यार्थी नगर जाने वाली सड़क पर लगा कूड़े का अंबार

04 Feb 2026

कानपुर: पनकी गंगागंज बाजार स्थित सड़क की जर्जर हालत

04 Feb 2026

कानपुर: पनकी धाम स्टेशन रोड एफ ब्लॉक मोड़ के पास 4 फीट गहरी धंसी सड़क

04 Feb 2026

Chamoli: पिंडर घाटी के कई गांव आज भी संचार सुविधा से वंचित

04 Feb 2026

VIDEO: गुलदार के हमले में मृतक बच्चे के परिजनों से मिले डीएम

04 Feb 2026

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ के निशुल्क मेडिकल कैंप में 285 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

04 Feb 2026

कानपुर: वेल्डर ने सिर में गाेली मारकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

04 Feb 2026

रेल राज्य मंत्री को गद्दार मित्र कहे जाने पर सिख समाज ने जताया रोष

04 Feb 2026

कानपुर: हादसों को दावत देता अंधा होकर हाईवे पर दौड़ रहा ई -रिक्शा

04 Feb 2026

Haridwar: ब्रह्मलीन पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की पुण्य स्मृति में समाधि व मूर्ति स्थापना महोत्सव

04 Feb 2026

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले- देश और सेना पर टिप्पणी कर चर्चा में बने रहना ही लक्ष्य

04 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 04 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

04 Feb 2026

Tharali: सीएचसी थराली में चलाया गया विशेष टीकाकरण अभियान

04 Feb 2026

फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में जादूगर ने पर्यटकों के साथ की मस्ती

04 Feb 2026

Chamoli: वन सुरक्षा सप्ताह पर वन विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

04 Feb 2026

VIDEO: बरात में गए युवक का पुल के नीचे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

04 Feb 2026

फरीदाबाद में इंदौर का शुद्ध अचार मेले में फैला रहा खुशबू

04 Feb 2026

Indore News: इंदौर की नैनोद मल्टी में हालात बद से बदतर, समस्याओं से जूझ रहे लोग

04 Feb 2026

VIDEO: एटा में जीएसटी टीम का दो प्रतिष्ठानों पर छापा, व्यापारियों में हड़कंप

04 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed