Love Affair: पत्नी ने मासूम बेटे से मुंह मोड़ा... पति को छोड़ा, फिर रचाई प्रेमी से शादी; विवादों में यह विवाह
Samastipur News: समस्तीपुर में डेढ़ साल के बच्चे की मां ने पति को छोड़ प्रेमी से पंचायत की मौजूदगी में शादी कर ली। दो साल से चल रहे प्रेम संबंध के बाद लिया गया यह फैसला अब वीडियो वायरल होने से चर्चा में है।
विस्तार
समस्तीपुर जिले में एक महिला द्वारा पति को छोड़कर प्रेमी से शादी करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना अंगार घाट थाना क्षेत्र के बिरनामा सुपौल गांव की बताई जा रही है। महिला डेढ़ साल के बच्चे की मां है और करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध में होने की बात सामने आई है। परिजनों और पति द्वारा समझाने के बावजूद वह अपने फैसले पर अडिग रही।
साढ़े तीन साल पहले हुई थी पहली शादी
जानकारी के मुताबिक, उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ वार्ड-7 निवासी अंजली कुमारी की शादी साढ़े तीन साल पहले वैशाली जिले के जंदाहा निवासी महेश कुमार से हुई थी। महेश गांव में छोटा व्यवसाय करता था। शादी के शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य रहा। इस दौरान अंजली ने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद मायके में रहने लगी अंजली
पहले बच्चे की मृत्यु के लगभग छह महीने बाद अंजली ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद वह अधिकांश समय मायके में ही रहने लगी। पति महेश कभी-कभी मिलने आता था। इसी दौरान मायके से करीब दो किलोमीटर दूर सुपौल गांव निवासी साजन कुमार से उसकी जान-पहचान हुई। साजन फोटोग्राफी का काम करता था और इसी सिलसिले में दोनों के बीच संपर्क बढ़ा।
नजदीकियों के बाद बढ़ा पारिवारिक विवाद
फोटोग्राफी के दौरान हुई मुलाकातें धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गईं और दोनों अक्सर मिलने लगे। जब पति महेश को इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने आपत्ति जताई और पत्नी पर ससुराल लौटने का दबाव बनाया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन अंजली ने साथ जाने से इनकार कर दिया।
पढ़ें- Bihar News: ट्रक के चकमा देने से हादसा, पेड़ से टकराई डायल 112 की गाड़ी; SI समेत चार पुलिसकर्मी घायल
पंचायत में भी नहीं बदला फैसला
विवाद बढ़ने पर बुधवार को ससुराल पक्ष के लोग बिरनामा पंचायत के मुखिया के पास पहुंचे। दोनों पक्षों को पंचायत भवन में बुलाकर काफी देर तक समझाया गया, लेकिन अंजली किसी भी कीमत पर पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। अंततः पंचायत के लोगों ने प्रेमी साजन कुमार से शादी कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर वह राजी हो गई।
बच्चे को छोड़ने पर भी नहीं जताई आपत्ति
शादी के दौरान पति महेश ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को देने से इनकार कर दिया। इस पर भी अंजली ने कोई आपत्ति नहीं जताई। आपसी सहमति के बाद पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अंजली और साजन की शादी कराई गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया सामाजिक दृष्टिकोण
पंचायत के सरपंच पति नथुनी राय और मुखिया पति बैजू राय ने बताया कि लड़की की जिद के कारण यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है और इससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है, लेकिन दोनों को नए सिरे से जीवन शुरू करने का अवसर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
