सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   FIR lodged against 70 people in SC/ST police station fighting between two groups 17 arrest

Bihar News: कुशेश्वरस्थान मारपीट मामला में बड़ी कार्रवाई, SC व ST एक्ट में 17 गिरफ्तार; 70 नामजद पर जांच तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 08:52 PM IST
FIR lodged against 70 people in SC/ST police station fighting between two groups 17 arrest

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में 31 जनवरी को हुई मारपीट की घटना को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) थाने में 70 नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि एफआईआर में कुछ ऐसे लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जो दिल्ली समेत अन्य राज्यों में रहकर नौकरी कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राथमिकी में गांव के बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों को आरोपी बनाए जाने के कारण मामले की निष्पक्षता को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की बारीकी से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजनीति भी हुई तेज
इस घटना को लेकर अब सियासी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। बुधवार को अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष मृणाल पासवान डीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने इलाजरत पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी से मिलकर पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने को लेकर चर्चा की।

पीड़ित का आरोप
पीड़ित विक्रम पासवान ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि वह सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी गांव के लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, फरसा, दबिया, ईंट-पत्थर जैसे हथियारों से लैस थे और एक राय होकर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का दावा है कि इस मामले में लगभग पूरे गांव को आरोपी बना दिया गया है।

निर्दोषों को फंसाने का आरोप
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली पैसे के लेन-देन से शुरू हुआ विवाद अब गलत दिशा में जा रहा है। उनका आरोप है कि प्राथमिकी में वास्तविक दोषियों को छोड़कर कई निर्दोष लोगों को नामजद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

प्रशासन का आश्वासन
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग अध्यक्ष मृणाल पासवान के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान प्रिंस कुमार, एससी-एसटी थाना अध्यक्ष ज्वाला चौपाल, कुशेश्वरस्थान थाना प्रभारी अंकित चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवारों से मिले। अधिकारियों को पीड़ित आठ दलित परिवारों के बैंक खाते और आधार कार्ड की प्रतिलिपि सौंप दी गई है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत देय मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

 घटना के अगले ही दिन समाजसेवी सुनीति रंजन दास और चुन्नू पासवान द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग को लिखित शिकायत भेजी गई थी। इसके बाद आयोग की टीम दरभंगा पहुंची और डीएमसीएच में इलाजरत पीड़ितों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rajsamand News: द्वारिकाधीश मंदिर में राल दर्शन शुरू, 50 फीट ऊंची अग्नि लपटों के साक्षी बने श्रद्धालु

04 Feb 2026

Video: बदायूं में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा- केंद्रीय बजट में हर वर्ग का रखा गया ख्याल

04 Feb 2026

Mandi: मोक्ष प्राप्ति के लिए पवित्र रिवालसर झील के तट पर मंत्र जाप, हवन पाठ और प्रार्थनाएं

04 Feb 2026

राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच तकरार, हाथ तक नहीं मिलाया

Una: चिंतपूर्णी में श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, आपदा मित्र व टैक्सी चालक की तत्परता से बची जान

04 Feb 2026
विज्ञापन

मोहम्मद दीपक के समर्थन में हरिद्वार में प्रदर्शन

04 Feb 2026

बागपत: सचिवों ने हड़ताल कर दिया धरना

04 Feb 2026
विज्ञापन

लुधियाना में निगम ने हटाए अवैध कब्जे

04 Feb 2026

बिजनौर: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का धामपुर तहसील में प्रदर्शन

04 Feb 2026

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने पर मामला दर्ज

04 Feb 2026

मुख्यमंत्री धामी ने की कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

04 Feb 2026

रोहतक में पटवारी कानून को संगठन की चार मांगे पूरी करने का आश्वासन

04 Feb 2026

Bihar News: बेकाबू मोटरसाइकिल की टक्कर से एक छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर; नाराज लोगों ने आगजनी कर जताया विरोध

04 Feb 2026

Meerut: गुड टच बैड टच के बारे में बच्चों को बताया

04 Feb 2026

Meerut: सदर तहसील में मोबाइल की रोशनी में हो रहा काम

04 Feb 2026

VIDEO: चीनी मिल बंद होने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

04 Feb 2026

Una: उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में लिया भाग

04 Feb 2026

VIDEO: विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता शिविर, छात्रों को दी गई रोकथाम की जानकारी

04 Feb 2026

यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान, बच्चों ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

04 Feb 2026

Mandi: प्रो. अनुपमा बोलीं- नारी सशक्तिकरण सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव

04 Feb 2026

Video: लखनऊ में आए दिन गाय और सांड लोगों को मार रहे, नगर निगम नहीं ले रहा संज्ञान

04 Feb 2026

फतेहाबाद में नशा तस्करी को देशद्रोह की श्रेणी में लाने की मांग, महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

04 Feb 2026

Video: महाशिवरात्रि पर कावड़ यात्रियों का जत्था निकलना शुरू हो गया

04 Feb 2026

Video: मतदाताओं को जारी नोटिस के बाद अपने कागजात जमा करने पहुंच रहे मतदाता

04 Feb 2026

Video: बरेली में झोलाछाप पर कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया हंगामा

04 Feb 2026

VIDEO: बिलईपुरा में खेत बने तालाब, धरने पर भाकियू (अराजनैतिक) के सदस्य

04 Feb 2026

सूरजकुंड मेले की छोटी चौपाल पर हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति

04 Feb 2026

कैथल में डीसी अपराजिता ने किया जिला पुस्तकालय का दौरा

04 Feb 2026

Kullu: भूस्खलन से थासीभ्रा क्षेत्र को खतरा, डीसी से मिले ग्रामीण

04 Feb 2026

VIDEO: दुबई में महिला से दोस्ती फिर रायबरेली में मुलाकात के बाद बंधक बनाकर युवक का धर्मांतरण

04 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed