Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Police have registered a case against a person for uploading a video with a weapon on social media.
{"_id":"69831393d346434a1509395d","slug":"video-police-have-registered-a-case-against-a-person-for-uploading-a-video-with-a-weapon-on-social-media-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने पर मामला दर्ज
पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा गन कल्चर के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना बधनी कलां के एस एच ओ गुरमेल सिंह ने बताया कि थाना बधनी कलां के अधीन पड़ती पुलिस चौकी लोपो को सूचना मिली थी कि रमनप्रीत सिंह उर्फ रवी, निवासी लोपो, 12 बोर रायफल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। सरेआम गन कल्चर को प्रमोट कर रहा था, जो कि जिला मजिस्ट्रेट (डिप्टी कमिश्नर) द्वारा जारी आदेशों का सीधा उल्लंघन है।सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमनप्रीत सिंह उर्फ रवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 व 59 के तहत थाना बधनी कलां में मामला दर्ज किया। पुलिस ने रमनप्रीत सिंह उर्फ रवी को गिरफ्तार कर लिया हे। पूछ ताछ में सामने आया जो 12 बोर रायफल के साथ वीडियो पोस्ट किया उनके पिता जोगिंदर सिंह कि हे । आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर रायफल भी बरामद किया जायेगा। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों की प्रदर्शनी करना गैरकानूनी है। ऐसे मामलों पर पुलिस की साइबर सेल कड़ी नजर रखे हुए है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।