फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three kilograms of heroin seized from a person in Amritsar

Punjab: बॉडर्र पार से नशा तस्करी, एक आरोपी गिरफ्तार; तीन किलो हेरोइन बरामद

Sun, 02 Aug 2026 02:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Aug 2026 02:01 PM IST
सार

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब लाखों रुपये बताई जा रही है।एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Three kilograms of heroin seized from a person in Amritsar
हेरोइन बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना लोपोके इलाके  से एक आरोपी को तीन किलो 29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह, निवासी गांव नूरपुर, तहसील लोपोके, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब लाखों  रुपये बताई जा रही है। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मेन जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में है और भारत-पाक सीमा के अटारी क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से भेजी जा रही हेरोइन की खेप डिलीवर करने जा रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर आरोपी से 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन,  एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये बरामद हुए। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि नेटवर्क की गहन जांच की जा सके। यह पता लगाने की कोशिश है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था। पाकिस्तान स्थित तस्करों से उसका संबंध कैसे बना और अब तक वह ड्रोन के जरिए भेजी गई कितनी हेरोइन की खेपों की सप्लाई में शामिल रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed