{"_id":"6a6f06fc166ed50da607efc7","slug":"video-protest-of-kisan-mazdoor-sangharsh-committee-in-baba-bakala-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा बकाला में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का प्रदर्शन, सरकार और विधायक का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बकाला में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का प्रदर्शन, सरकार और विधायक का पुतला जलाया
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जोन बाबा बकाला की ओर से शनिवार को गांव कलेर घुमाण में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार और क्षेत्रीय विधायक का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर रोष जताया।
जोन अध्यक्ष लखविंदर सिंह मद्ध और चरण सिंह कलेर घुमाण की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला क्षेत्र की लिंक सड़कें बदहाल हैं और विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम बाबा बकाला की कार्यशैली के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं और प्रशासन जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहा। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने गांवों में जल निकासी की खराब व्यवस्था, ओवरफ्लो होते तालाब, खाद की कथित कालाबाजारी, सरकारी अस्पतालों में अनियमितताओं, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था में लोगों को हो रही परेशानियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और आम लोगों को विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में परगट सिंह लोहगढ़, कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह, भगवान सिंह कालेके सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।