सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Crime: Road accident in Katihar exposes liquor smuggling racket, 4844 liters of foreign liquor seized

Bihar Crime: बाइक को टक्कर मार भाग रहे ट्रक को लोगों ने घेरा तो चौंक गई पुलिस, नाक के नीचे हो रही थी तस्करी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: कटिहार में बिहार-बंगाल सीमा पर सड़क हादसे ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया। विदेशी शराब से लदे ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने ट्रक से 4844 लीटर शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

Bihar Crime: Road accident in Katihar exposes liquor smuggling racket, 4844 liters of foreign liquor seized
ट्रक में पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर लाभा पुल के पास हुए एक सड़क हादसे ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। विदेशी शराब से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टूनी देवी, पंचमनी देवी और प्रियम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कटिहार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया। शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकार क्षेत्र स्पष्ट होने के बाद रोशना थाना पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम

पुलिस ने ट्रक से कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। गिरफ्तार चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी प्रवीण दास के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब की यह खेप बेगूसराय ले जा रहा था। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। टेक्निकल टीम तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed