Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Darbhanga News: Woman dies during delivery, family accuses private hospital of gross negligence
{"_id":"69845a4978414012800958ae","slug":"death-the-patient-during-delivery-darbhanga-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3917954-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 03:03 PM IST
Link Copied
दरभंगा में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए किए जा रहे ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर बेंता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी सौर्या वार्ड संख्या-5 निवासी 30 वर्षीय गौरी देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि ऑपरेशन के दौरान जन्मा नवजात शिशु जीवित है, जिसका इलाज एक अन्य निजी अस्पताल में चल रहा है।
जाले से दरभंगा तक इलाज की पूरी कड़ी
मृतका के पति सुशील महतो ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर गौरी देवी को जाले पीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें जाले के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन स्थिति नहीं संभलने पर दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत का आरोप
परिजनों के अनुसार, दरभंगा के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था और इलाज में भारी लापरवाही बरती गई। परिजनों का यह भी कहना है कि महिला की मौत की जानकारी उन्हें तत्काल नहीं दी गई।
नवजात को बिना सूचना दूसरे अस्पताल में भेजने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी अनुमति के बिना नवजात शिशु को किसी दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बच्चे के बारे में जानकारी तब मिली, जब परिजनों ने बेंता थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने बताया कि बच्चा किस अस्पताल में भर्ती है।
अस्पताल बंद मिलने का दावा, दस्तावेज नहीं दिए गए
मृतका के भतीजे गुड्डू कुमार ने बताया कि जब परिवार के लोग गांव से अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल का गेट बंद था। बाद में बेंता थाना पुलिस की मदद से गेट खुलवाया गया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज से संबंधित कोई कागजात या दस्तावेज भी नहीं दिए गए।
इस संबंध में बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।