Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, BJP workers, angered by Rahul Gandhi, burned his effigy. Baroli said the Congress leader should apologize.
{"_id":"69847fe214ec5215dd059ec6","slug":"video-in-sonipat-bjp-workers-angered-by-rahul-gandhi-burned-his-effigy-baroli-said-the-congress-leader-should-apologize-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में राहुल गांधी से खफा भाजपाइयाें ने किया पुतलादहन, बड़ौली बोले-माफी मांगे कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में राहुल गांधी से खफा भाजपाइयाें ने किया पुतलादहन, बड़ौली बोले-माफी मांगे कांग्रेस नेता
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त कहे जाने से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई खासे नाराज हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में सुभाष चौक पर राहुल गांधी का पुतलादहन किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
सुभाष चौक पर कांग्रेसविरोधी नारे लगाने और पुतलादहन प्रदर्शन का नेतृत्व कर मोहन लाल बड़ौली ने प्रेसवार्ता भी की। इस दौरान बड़ौली ने राहुल गांधी की तरफ से रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा ही समाज को बांटने वाली रही है। 1984 में कांग्रेस के राज में सिख विरोधी दंगे हुए, लेकिन कांग्रेस नेताओं को आज तक अपने किए पर कोई पश्चाताप नहीं है। राहुल गांधी की मानसिकता आज भी वही है।
बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान-बूझकर गद्दार कहा है। वह एक सिख परिवार से आते हैं, जिनके दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह देश के लिए शहीद हुए थे। ऐसे सम्मानित व्यक्ति के इस अपमान किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस तरह के शब्दों का प्रयोग असंवैधानिक है। राहुल गांधी को सिख समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
जीरो पर आउट होगी कांग्रेस
एक अन्य सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी है। कांग्रेस को राजनीति करने का बहाना चाहिए। किस योजना का लोगों को क्या फायदा और क्या नुकसान है इसका कांग्रेस नेताओं को ज्ञान नहीं है। सोनीपत, अंबाला, पंचकूला तीनों नगर निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है और कांग्रेस जीरो पर ही आउट होगी।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन, जिला महामंत्री नीरज कुमार, तरुण देवीदास, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, योगेश पाल अरोड़ा, आजाद सिंह नेहरा, हरिओम शर्मा, शलेन्द्र तोमर, सुमित गहलावत, बबीता दहिया, आरती शर्मा, सीमा ग्रोवर, प्रेमा तिवारी, सुनीता लोहचब, किरण बाला, शंकर यादव, मुकेश डागर, मनोज त्यागी, राजकुमार शर्मा, संजीव बलेचा, नवीन मंगला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।