{"_id":"69847dea0dd5da87ce0966c1","slug":"video-jayakara-sa-gaja-raha-shara-lthhashavara-mahathava-ka-nagara-brabka-ma-kavaraya-na-btaii-bhalnatha-ka-mahama-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयकारों से गूंज रही श्री लोधेश्वर महादेव की नगरी, बाराबंकी में कांवरियों ने बताई भोलेनाथ की महिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों से गूंज रही श्री लोधेश्वर महादेव की नगरी, बाराबंकी में कांवरियों ने बताई भोलेनाथ की महिमा
यूपी के बाराबंकी में रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी महादेवा हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज रही है। बोहनिया तालाब से लेकर चारों ओर दीवारों पर भगवा रंग से हर हर बम बम ओम नमः शिवाय डमरू त्रिशूल की आकृति आपको देखने को मिल जाएगी। कांवर लेकर कांवारियों ने मेला मैदान में डेरा जमा दिया।
कन्नौज जिले के मानीमऊ क्षेत्र से आए करीब डेढ़ सौ चोरियों ने मेला मैदान में डेरा जमा लिया है। भगवान भोलेनाथ की चिलम फूंक रहा है,तो कोई मस्ती में झूम रहा है, जत्था की अगवानी कर रहे।
सुरेंद्र भोला ने बताया कि वह टीम के साथ 2 फ़रवरी को सुबह बिठूर से गंगाजल भरकर महादेवा के लिए चले थे। वह 25 वर्षों से आ रहे हैं। उनके साथ श्याम सुंदर,अशोक,शशि कुमार, सुरेश, अंकुर, अनमोल, अन्ने, शिवम, सहित करीब डेढ़ सौ लोग कांवर लेकर महादेवा आए हैं।
इनमे से सभी की मनोकामना थी। कोई भोलेनाथ से शादी, व्यापार,बेटे की प्राप्ति,ज़मीन की खरीददारी, नौकरी सहित कई मांगों को लेकर कंवारिया आए थे। जिनकी भोले बाबा ने मनोकामना पूरी की, आज वह हर साल साथ में आते हैं।
वहीं मेला मैदान में दुकानदारों ने दुकान सजाना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं। महादेव में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।