Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Young people flocked to Hisar to get medical certificates and driving licenses; four queues had to be formed in front of the ophthalmology department
{"_id":"698482fe75fe0adba60a0d5d","slug":"video-young-people-flocked-to-hisar-to-get-medical-certificates-and-driving-licenses-four-queues-had-to-be-formed-in-front-of-the-ophthalmology-department-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में मेडिकल और डीएल बनवाने उमड़े युवा, नेत्ररोग विभाग के सामने लगानी पड़ी चार लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में मेडिकल और डीएल बनवाने उमड़े युवा, नेत्ररोग विभाग के सामने लगानी पड़ी चार लाइन
महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक चिकित्सालय वीरवार को मेडिकल और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए 200 से अधिक युवा उमड़े। इस कारण वहां चार लाइन लगाने के बावजूद घंटेभर तक इंतजार करना पड़ा। इनमें से अधिकतर लोग आंखों की जांच कराने पहुंचे थे।
इस कारण भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वार्डब्वाय आदि सहायक कर्मचारियों को घंटों तक जूझना पड़ा। नेत्ररोग विभाग में डॉ. विजय और डॉ. संदीप जांगड़ा समेत पूरी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
गांव मिर्जापुर से आए रमेश चंद्र, गांव मंगाली के उमेश, गांव गंगवा के परमानंद, कैमरी के मुकेश कुमार आदि ने बताया कि वह लोग सेना, बीएसएफ, एसएसबी समेत दिल्ली और हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए जा रहे हैं। इसलिए उन्हें मेडिकल की जरूरत है।
गांव कनोह के संदीप कुमार, भोजराज के प्रमोद कुमार, गांव नियाणा के रविंद्र राणा ने बताया कि अपने साथियों का डीएल बनवाने के लिए आए थे लेकिन इसके लिए जरूरी जांच प्रक्रिया में अधिक समय लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।