Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Final Day for Procurement Centers at Hansi Grain Market; Arrivals Up by 3 Lakh Quintals This Season
{"_id":"6a06fcd488c1507f0c039f19","slug":"video-final-day-for-procurement-centers-at-hansi-grain-market-arrivals-up-by-3-lakh-quintals-this-season-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी अनाज मंडी में खरीद केंद्रों का आखिरी दिन, इस बार 3 लाख क्विंटल ज्यादा हुई आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी अनाज मंडी में खरीद केंद्रों का आखिरी दिन, इस बार 3 लाख क्विंटल ज्यादा हुई आवक
अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में गेहूं खरीद का आज आखिरी दिन है। मंडियों में फसल की खरीद व उठान को लेकर गतिविधियां तेज रहीं। इस बीच किसानों ने फसल उठान के बाद भुगतान में देरी की शिकायतें भी उठाईं।
हांसी की अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में 13 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की है। मंडी प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 78 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में पूरा उठान होने की संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 3 लाख क्विंटल अधिक गेहूं की मंडी में खरीद हुई है।
हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू हुई थी। आज खरीद का आखिरी दिन है। हांसी मंडी में इस बार 13 लाख 19 हजार 531 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई है। 10.46 लाख क्विंटल आवक हो चुकी है। मंडी में अब तक करीब 78 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। हांसी मंडी में शुरुआत में उठान की प्रक्रिया धीमी रही, लेकिन अब लगातार तेजी पकड़ रही है। मंडी प्रशासन का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में शेष गेहूं का उठान भी पूरा कर लिया जाएगा। पिछले साल गेहूं खरीद 10 लाख क्विंटल हुई थी। पिछले साल मंडी में 9 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद तो करीब 1 लाख क्विंटल गेहूं की प्राइवेट खरीद हुई थी। इस बार प्राइवेट गेहूं की कोई खरीद नहीं हुई।
किसानों को देरी से मिल रही राशि- प्रधान
मंडियों में उठान का कार्य सही तरीके से चल रहा है, लेकिन किसानों के खातों में फसल की राशि समय पर नहीं पहुंच रही। भुगतान में देरी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी जे-फार्म के आधार पर किसानों को पेमेंट होने की प्रक्रिया होने चाहिए। ताकि किसानों को पेमेंट जल्दी मिल सकें।- रामअवतार तायल, प्रधान, अनाज मंडी एसोसिएशन।
मंडी में खरीद और उठान की प्रक्रिया लगातार जारी है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। अबकी बार हांसी मंडी में 13 लाख 19 हजार 531 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। 78 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में सारा उठान हो जाएगा।- बसाऊ राम, सचिव, मार्किट कमेटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।