{"_id":"6a062cb79057c46357077d5c","slug":"teacher-sonia-murder-organizations-ultimatum-fulfilled-protest-at-nagori-gate-today-hisar-news-c-21-hsr1005-869843-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका सोनिया हत्या: संगठनों का अल्टीमेटम पूरा, आज नागोरी गेट पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका सोनिया हत्या: संगठनों का अल्टीमेटम पूरा, आज नागोरी गेट पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। शिक्षिका सोनिया हत्या मामले में संगठनों द्वारा हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दिया गया अल्टीमेटम वीरवार को पूरा हो गया। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके विरोध में संगठन शुक्रवार को नागोरी गेट पर सुबह 10 से 12 बजे तक धरना-प्रदर्शन करेंगे। पहले 11 मई को धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई थी लेकिन पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आरोपी को पकड़ने के लिए थोड़ी मोहल्लत मांगी। इस पर संगठनों ने 14 मई तक का अल्टीमेटम दिया था।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के सेक्टर 14 स्थित निवास पर वीरवार को शहर के गण्यमान्य लोगों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि मुख्य आरोपी सौरभ आनंद को अभी तक गिरफ्तार न किए जाने के विरोध में 15 मई को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गर्ग ने कहा कि वारदात के 14 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से शहर में भारी नाराजगी है। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता। बैठक में सीए पवन गिरधर, डॉ. रमेश पूनिया, राजेंद्र चुटानी, अक्षय मलिक, महेश चौधरी, सुरेंद्र बजाज, ओम प्रकाश असीजा, मांगेराम रालवासिया, सत्यपाल अग्रवाल, रमेश वत्स सहित अन्य मौजूद रहे।
आरोपी दिल्ली छोड़ हरिद्वार पहुंचा
मुख्य आरोपी सौरभ आनंद अब दिल्ली छोड़कर हरिद्वार पहुंच गया है। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने हरिद्वार पहुंच गई हैं। आरोपी फोन चालू और बंद कर रहा है जिससे लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही। इससे पहले दिल्ली में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
Trending Videos