Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Two Youths Arrested in Hisar for Defrauding People by Luring Them with Cheap iPhones; 500 People Victimized
{"_id":"6a06e5a9956cc8b08b06e15c","slug":"video-two-youths-arrested-in-hisar-for-defrauding-people-by-luring-them-with-cheap-iphones-500-people-victimized-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सस्ते आईफोन का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 500 लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सस्ते आईफोन का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 500 लोगों को बनाया शिकार
साइबर थाना पुलिस ने बहबलपुर गांव में छापा मारकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर सस्ते आईफोन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को काबू किया है। आरोपी पहले 100 रुपये बुकिंग के नाम पर लेते फिर डिलीवरी के बहाने रकम बढ़ाकर खातों में डलवा लेते थे। पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल, लैपटॉप, 6 बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और 10,040 रुपये नकद बरामद किए हैं।
शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में डीएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि 13 मई को साइबर थाना को सूचना मिली कि बहबलपुर निवासी लक्की कुमार और सौरभ मिलकर साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। सूचना पर पीएसआई विनोद कुमार की टीम ने गांव में रेड की। एक घर में दोनों युवक लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते मिले। पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने मौके से फोन बरामद किए। दोनों फोन में इंस्टाग्राम आईडी मिली जिस पर 2500 रुपये में आईफोन बेचने का विज्ञापन था।
फर्जी आईडी बनाकर डालते थे विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी आईडी बनाकर एड डालते थे। संपर्क करने पर टेलीग्राम से मिले खातों में 100 रुपये बुकिंग के नाम पर मंगवाते फिर डिलीवरी के नाम पर 500 और बाकी रकम दोस्त अरुण निवासी जुगलान के बताए खातों में डलवा लेते थे। आरोपियों ने कबूला कि खाता ब्लॉक होने पर अरुण से नया खाता लेते और आईडी सस्पेंड होने पर नई आईडी बना लेते थे। वे असल में कोई फोन नहीं भेजते थे। पहचान छिपाने के लिए दूसरों के नाम की सिम इस्तेमाल करते थे।
यह किया बरामद
पुलिस ने मौके से दो आईफोन, एक रेडमी नोट 9 प्रो, एचपी लैपटॉप, एलईडी, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक व पीएनबी की 5 पासबुक, 4 डेबिट कार्ड, 6 पोस्ट पेमेंट बैंक स्कैनर और 10,040 रुपये नकद बरामद किए हैं। ये पास बुक अरुण, उमेश, रोहित, सौरभ व अन्य के नाम की हैं। पुलिस ने आरोपी लक्की व सौरभ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।