सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man found guilty of snatching mobile phone at railway station, sentencing hearing to be held on May 16

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटने वाला दोषी करार, 16 मई को सजा पर होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Man found guilty of snatching mobile phone at railway station, sentencing hearing to be held on May 16
विज्ञापन
हिसार। हिसार रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल छीनकर भागने के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। सेशन जज अलका मलिक की अदालत ने पंजाब के संगरूर जिले के धुरी निवासी विक्रम को दोषी ठहराते हुए सजा पर सुनवाई के लिए 16 मई की तारीख निर्धारित की है।
Trending Videos

मामले में जीआरपी थाना पुलिस ने जयपुर निवासी मनीष कुमार की शिकायत पर 16 अगस्त 2023 को केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि वह चरखी दादरी जाने के लिए हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक अचानक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ओवरब्रिज की पश्चिम दिशा की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष कुमार ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा किया। उसी समय रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीआरपी पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम निवासी आजाद नगर, धुरी जिला संगरूर (पंजाब) बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल की जांच की तो वह शिकायतकर्ता का निकला। आरोपी मोबाइल के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed