{"_id":"6984868d575b22cad10717a0","slug":"video-kabaddi-players-selected-for-the-state-level-chief-ministers-cup-in-jind-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए कबड्डी खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए कबड्डी खिलाड़ियों का चयन
राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता के लिए कबड्डी खेल के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
लड़कियों के वर्ग में कुल 22 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया, जिनमें से 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं लड़कों के वर्ग में कुल 52 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिसमें से 14 खिलाड़ियों का चयन मुख्यमंत्री कप के लिए हुआ। चयनित खिलाड़ी 9 से 11 फरवरी तक पलवल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई। इस अवसर पर रामपाल कबड्डी कोच, संदीप कबड्डी कोच और राजेश कबड्डी कोच विशेष रूप से मौजूद रहे। कोचों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास जारी है।
विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से ही जिले का मान बढ़ता है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी खेलों से जुड़ने और अनुशासन के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
रामपाल हुड्डा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।