{"_id":"6aa7befde401f98ea60f47b1","slug":"video-abdakaranagara-ma-opa-rajabhara-bl-akhalsha-ka-vakasa-ka-naha-satata-ka-cata-ha-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में ओपी राजभर बोले- अखिलेश को विकास की नहीं, सत्ता की चिंता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में ओपी राजभर बोले- अखिलेश को विकास की नहीं, सत्ता की चिंता है
अंबेडकरनगर में एनडीए घटक दलों की समन्वय बैठक के बाद सोमवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और विकास की कोई चिंता नहीं है। उनकी चिंता केवल सत्ता हासिल करने और देश की संपत्ति पर कब्जा करने की है।
गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड पर विपक्ष के घटनास्थल पर पहुंचने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार और पुलिस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। घटना के दिन ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता दुर्घटनाओं के बहाने मौके पर जाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से उन्हें घटनास्थल पर जाने से रोका जाता है। राजभर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी घटना पर राजनीति करना नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।