{"_id":"6aa7b3e9dfc74905270a6c2c","slug":"video-abdakaranagara-ma-bsa-sa-pata-patakara-cakana-thakanathara-ka-hataya-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बांस से पीट-पीटकर चिकन दुकानदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बांस से पीट-पीटकर चिकन दुकानदार की हत्या
यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार को बांस से पीट-पीटकर चिकन दुकानदार की हत्या कर दी गई। बचाने आए युवक को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार की है। यहां शराब की दुकान के पास क्षेत्र के ही कुर्की महमूदपुर निवासी रामकिशुन छप्पर डालकर चिकन की दुकान चलाते थे। आरोप है कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे खपुरा निवासी डब्बू यादव अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा।
सामान के लेनदेन को लेकर रामकिशुन से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर डब्बू व उसके साथियों ने छप्पर में लगा बांस उखाड़कर रामकिशुन पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे बसंतलाल को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग निकले। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर रामकिशुन को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि डब्बू यादव, पवन मौर्या समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।