{"_id":"698574de57bd10cd4f0d0720","slug":"video-the-nishan-sahib-was-installed-using-new-technology-at-gurdwara-shaheed-bhai-mani-singh-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा शहीद भाई मनी सिंह में नई तकनीक से निशान साहिब स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा शहीद भाई मनी सिंह में नई तकनीक से निशान साहिब स्थापित
अमृतसर-तरनतारन रोड पर स्थित गुरुद्वारा शहीद भाई मनी सिंह जी में क्षेत्र की संगतों के सहयोग से श्रद्धा और सम्मान के साथ नई तकनीक से तैयार किया गया लगभग 50 फुट ऊंचा निशान साहिब स्थापित किया गया। लंबे समय से इसकी तैयारियां चल रही थीं, जिन्हें अरदास के उपरांत जयकारों की गूंज के बीच पूर्ण किया गया। इस दौरान निशान साहिब के चोले की सेवा कर उसे विधिवत रूप से सजाया गया।
निशान साहिब की खासियत यह रही कि इसे विशेषज्ञ कारीगरों की देखरेख में आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। गुरुद्वारा साहिब के आसपास घनी आबादी को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। नई तकनीक के कारण निशान साहिब से आसपास के मकानों और राहगीरों को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। कारीगरों ने इसकी मजबूती और डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि तेज हवाओं और मौसम की मार के बावजूद यह पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर बना रहे।
इस अवसर पर संगतों की ओर से गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह का विशेष सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की संगतें पहले भी गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न सेवाओं में बढ़-चढ़कर योगदान देती रही हैं और यह सेवा भी सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।