{"_id":"6ad0cfd6bf965dd05f06caa2","slug":"attempted-robbery-of-a-cloth-merchant-four-accused-arrested-after-being-shot-in-the-leg-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119867-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कपड़ा व्यापारी से लूट का प्रयास, पैर में गोली मार भागे, चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कपड़ा व्यापारी से लूट का प्रयास, पैर में गोली मार भागे, चार आरोपी काबू
Thu, 15 Oct 2026 06:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
यूके में बैठे अपराधी के लिए नंबर मुहैया करवाने वाला एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बुधवार देर रात शिवाला इलाके में कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया से पैसों का बैग लूटने का प्रयास हुआ। लुटेरों की गोली लगने से व्यापारी घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर चार आरोपियों प्रिंस उर्फ मॉडल, गुरप्रीत सिंह, दमनप्रीत सिंह और राहुल को गिरफ्तार किया।
उनके पास से एक पिस्तौल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। इन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस आयुक्त हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि यादविंदर सिंह नामक एक अन्य आरोपी भी पकड़ा गया है। यादविंदर यूके में बैठे युवराज नामक अपराधी को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। युवराज धमकी भरे फोन कर रंगदारी मांगता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। यूके में बैठे आरोपी को भारत लाने का भी प्रयास किया जाएगा।