Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Shanti Yajna at Shiv Shakti Maa Bagalamukhi Dham on the birth anniversary of Sadhguru Shri Guru Ravidas Ji
{"_id":"69856b20c0ba06d54c0b7664","slug":"video-shanti-yajna-at-shiv-shakti-maa-bagalamukhi-dham-on-the-birth-anniversary-of-sadhguru-shri-guru-ravidas-ji-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सद्गुरू श्री गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव पर शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में शांति यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्गुरू श्री गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव पर शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में शांति यज्ञ
फगवाड़ा-नकोदर रोड पर हदियाबाद में स्थित शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में सद्गुरू श्री गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव पर शांति यज्ञ किया गया जिसमें शिव सेना के सिटी प्रधान रमन शर्मा अपने साथियों सहित विशेष तौर पर शामिल हुए तथा यज्ञ में आहूति डाली। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यज्ञ के दौरान पंडित विजय शास्त्री ने श्रद्धालुओं को यज्ञ की महिमा बताई। उन्होंने बताया कि यज्ञ के पश्चात परिक्रमा करने मात्र से जाने अनजाने में किए हुए सब प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए यज्ञ की प्रदक्षिणा अवश्य करनी चाहिये। इस अवसर पर कमेटी सदस्यों ने महंत गौरी माता जी को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। यज्ञ आचार्य पंडित भोला शास्त्री एवं पंडित मयंक व्यास बनवारी शर्मा ने संयुक्त रूप से वेद मंत्रों से हवन में आहुतियां डलवाईं तथा चाचा कश्मीर सिंह ने लंगर व्यवस्था की। इस अवसर पर शिवसेना के गुरदीप सैनी, रमन शर्मा, रूपेश धीर, हितेश धीर ,रेखा रानी, संगीता चतुर्वेदी, सुनील गुप्ता, तरुण मित्तल, अनिल शर्मा, काव्या, दिव्या, मानवी, नमिश आदि भक्त उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।