Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shravasti News
›
श्रावस्ती में विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सुनीं प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की प्रेरणादायक बातें
{"_id":"6985ce981321df485e08689d","slug":"video-sharavasata-ma-vathayalya-ma-vathayarathaya-na-sana-parathhanamatara-ka-parakashha-pa-caraca-karayakarama-ka-pararanaethayaka-bta-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सुनीं प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की प्रेरणादायक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सुनीं प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की प्रेरणादायक बातें
श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रधानाचार्यों ने भी अवसाद दूर करने के तरीके बताए।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को समय निर्धारित कर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए अब कम समय बचा है। इसलिए रटने के बजाए समझने पर अधिक ध्यान दें। मन ऊबने लगे तो मनोरंजन भी करते रहें। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा की प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव ने कहा कि परीक्षा को बोझ न समझें। परीक्षा एक तरह का विद्यार्थियों के लिए उत्सव की तरह है। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्रधानाचार्य राम विहारी बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक बातों से विद्यार्थियों को अवसाद कम करने में मदद मिलेगी।
जगतजीत इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा हेमा जायसवाल ने कहा कि वह पहली बार बोर्ड परीक्षा देने जा रही हैं। इसलिए उनके मन में परीक्षा को लेकर डर था, लेकिन प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के बाद मन से डर निकल गया है। परीक्षा को पूरे उत्साह से देंगी। छात्र सत्यम शुक्ला ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से उन्होंने सभी संदेह दूर हो गए हैं। वह परीक्षा में पूरे मनोयोग से शामिल होकर अच्छे नंबर लाएंगे। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा ज्योति शुक्ला व सबा ने बताया कि परीक्षा को लेकर जो मन में संदेह था वह दूर हो गया है। प्रधानमंत्री की बातों को सुनकर उन्हें काफी प्रेरणा मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।