{"_id":"69857c0c892471f7ab00aa21","slug":"video-an-anganwadi-helper-committed-suicide-by-setting-herself-on-fire-in-amritsar-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आंगनबाड़ी हेल्पर ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आंगनबाड़ी हेल्पर ने आग लगाकर की आत्महत्या
अमृतसर की संधू काॅलोनी में एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरप्रकाश सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान वंदना (49) पत्नी सतीश महाजन के रूप में हुई है।
एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि इलाका निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार वंदना के पति की मौत हो चुकी है, वह अपने दो बच्चों अनमोल और ध्रुव के साथ रहतीं थी। वह इलाके में ही एक आंगनबाड़ी स्कूल में हेल्पर के तौर पर काम करती थी। दोनों बच्चे दिमागी तौर पर साधारण थे, जिसके चलते महिला परेशान रहती थी।
वीरवार की सुबह वंदना रोजाना की तरह आंगनबाड़ी गई थी। दोपहर 12:30 बजे के करीब वापस आकर पड़ोस के घर में शादी में जाने के लिए तैयार हुई थी। बड़ा बेटा अनमोल किसी काम से बाहर गया था। वंदना ने छोटे बेटे ध्रुव को एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए भेज दिया। जब अनमोल वापस आया तो देखा कि घर से धुआं निकल रहा है। अनमोल पड़ोसियों के घर की छत से सीढ़ी लगाकर अपने घर गया और देखा कि बंद कमरे से धुआं निकल रहा है। दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मां वंदना नीचे गिरी हुई आग में जल रही थी, उनकी माैत हाे चुकी थी। पुलिस ने अनमोल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।