Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Trials for the World Junior Taekwondo Championship were held in Pune and Yash Sharma from Faridabad participated
{"_id":"698616311be60b399108dece","slug":"video-trials-for-the-world-junior-taekwondo-championship-were-held-in-pune-and-yash-sharma-from-faridabad-participated-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए पुणे में ट्रायल, फरीदाबाद के यश शर्मा ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए पुणे में ट्रायल, फरीदाबाद के यश शर्मा ने लिया हिस्सा
आगामी अक्तूबर माह में उज्बेकिस्तान के ताशकेंट में शुरू होने वाली विश्व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए महाराष्ट्र के पुणे में ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। जहां पर देश भर से ताइक्वांडो खिलाड़ी भारतीय टीम में चयन पाने के लिए पहुंच रहे हैं। इन्हीं ट्रायल में फरीदाबाद के यश शर्मा भी प्रतिभाग ले रहे हैं। जो कि शुक्रवार को देर रात फेज-1 में अपने ट्रायल मुकाबले के लिए उतरे थे।
हालांकि ट्रायल के नतीजे शनिवार शाम को आने की उम्मीद है, पर उनके कोच उम्मीद लगा रहे हैं कि वह आगामी महीनों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ सकते हैं। यश के कोच आनंद त्यागी ने बताया कि ट्रायल को दौरान वह बेहद अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी पर कई अच्छे प्रहार किए थे। इन सबको देखते हुए लग रहा है कि फेज-2 में उनका चयन हो सकता है।
बता दें कि फेज-1 में चयनित खिलाड़ियों को फेज-2 में पहुंचने का मौका मिलेगा। इसके बाद जो खिलाड़ी फेज-2 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, वह फाइनल सिलेक्शन राउंड में पहुंचेगे। फाइनल सिलेक्शन राउंड में चयनित खिलाडियों को ताशकेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।