Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Railway platform youth found unconscious dies, body handed over to family after postmortem
{"_id":"6985aac0264ed46cd104b32a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-at-alwar-railway-station-alwar-news-c-1-1-noi1339-3921419-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचेत मिले युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचेत मिले युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 04:16 PM IST
Link Copied
अलवर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मंगलवार को एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना अलवर की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल अलवर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राकेश (28) निवासी धूलपूरी, चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया और परिजनों की तलाश शुरू करते हुए संबंधित स्थानों पर सूचना भेजी।
परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राकेश पेशे से चिनाई (मजदूरी) का कार्य करता था और अविवाहित था।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।