{"_id":"6985c7ab88aa682adb08f5d6","slug":"video-bharaica-ma-ata-pachhaugdha-gava-ma-gara-garakhanatha-savasathaya-sava-yatara-ka-tahata-lga-nashalka-shavara-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में अति पिछड़े गांवों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत लगा नि:शुल्क शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में अति पिछड़े गांवों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत लगा नि:शुल्क शिविर
बहराइच में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को क्षेत्र के अति पिछड़े गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। छठवीं स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दौरान डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने रामनगर गुलरिहा, सावलगांव, धनकुट्टी, बेलवाभारी, इटहवा, सिरसिया, जमदान और फुलटकरा सहित कई गांवों में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की।
इस शिविर में लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, केजीएमयू सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों से आए चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। रामनगर गुलरिया में डॉ. सत्यम, डॉ. रवि रंजन, डॉ. सचिन और डॉ. राम दयाल ने मरीजों की जांच की।
डॉ. सत्यम ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश मरीजों में विटामिन की कमी पाई गई है। साथ ही दूषित पेयजल के कारण पेट संबंधी बीमारियों के मरीज भी बड़ी संख्या में सामने आए हैं।
कार्यक्रम के संचालन में जिला संयोजक इंद्र बहादुर सहित कई कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। स्वास्थ्य सेवा यात्रा का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और पिछड़े इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।