{"_id":"698602d4286739e354003f4a","slug":"reward-announced-on-councilor-shafiq-hira-and-his-nephew-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3923270-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पार्षद शफीक हीरा और भांजे पर इनाम घोषित, मामला फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पार्षद शफीक हीरा और भांजे पर इनाम घोषित, मामला फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 10:54 PM IST
Link Copied
गोहलपुर थाना क्षेत्र में फर्जी रजिस्ट्री के गंभीर मामले में फरार चल रहे निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा और उसके भांजे की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी पिछले छह माह से फरार हैं। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने उनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
गोहलपुर थाना प्रभारी रितेष पांडे ने बताया कि इस मामले में अधिवक्ता मोहम्मद अल्तमश द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, संजीवनी अस्पताल के समीप स्थित प्लॉट नंबर 98 उनके स्वामित्व में है। आरोप है कि निर्वाचित निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा ने एक महिला की मदद से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया और सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उक्त भूमि की रजिस्ट्री अपने भांजे यूसुफ जावेद खान के नाम पर करवा दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि फर्जी आधार कार्ड शफीक हीरा के कार्यालय में ही तैयार किए गए थे। इस पूरे षड्यंत्र को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ गौस बाबू ने अपने बयान में पार्षद शफीक हीरा को पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस ने इस प्रकरण में निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा, उसके भांजे यूसुफ जावेद खान सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ 24 जुलाई 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 337, 338 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस द्वारा पार्षद शफीक हीरा और उसके भांजे की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लंबे समय से फरारी को देखते हुए पुलिस ने इनाम घोषित कर आमजन से भी सहयोग की अपील की है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।