सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IB Additional Director reviewed security arrangements in Taj Mahal

VIDEO: 'अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी भी रखें जवान', IB एडिशनल डायरेक्टर ने परखी ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:06 PM IST
IB Additional Director reviewed security arrangements in Taj Mahal
ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी पर्यटक को सुरक्षा कारणों से अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। ताजमहल और आसपास के क्षेत्रों में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य विदेशी भाषाओं में भी साइनबोर्ड लगाए जाएं। शुक्रवार को एडिशनल डायरेक्टर आईबी विनीता शर्मा ने ताजमहल का निरीक्षण कर पुलिस और सीआईएसएफ को यह निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के बाद पुलिस, सीआईएसएफ, यूपी पर्यटन और अन्य विभागों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाने के लिए भी कहा। ताजमहल का निरीक्षण करने पहुंची आईबी की एडिशनल डायरेक्टर विनीता शर्मा ने ताजमहल पर लगे एंटी ड्रोन सिस्टम को देख संतुष्टि जताई और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी ली। ताजमहल मुख्य गुंबद पर पहुंचने के बाद यमुना की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ को निर्देशित किया। पुलिस को यमुना में जल पुलिस की गश्त को और प्रभावी रखने के साथ 24 घंटे नजर रखने को कहा। ताजमहल के बाहर पुलिस को सभी बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और मेटल डिटेक्टर के साथ सभी की तलाशी सुनिश्चित करने को कहा गया। अन्य पर्यटन स्थलों की भी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ इतिहास के बारे में भी जानकारी रखने को कहा गया। समय -समय पर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी बताया गया। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्यटकों को लाइन में लगने के दौरान अधिक देर नहीं रोका जाए। पुलिस और सीआईएसएफ की छवि ऐसी बने कि पर्यटक को पुलिस मित्र के रूप में नजर आए। बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, आईजी सीआईएसएफ नवज्योति गोगई, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, लखनऊ से आए आइपीएस आशीष कुमार, अधीक्षक पुरातत्व स्मिता कुमार, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, सीआईएसएफ वरिष्ठ कमांडेंट वैभव कुमार, एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय समेत यूपी पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर नाले में मिली विवाहिता की लाश, कंबल में लपेटकर फेंका; जांच में जुटी पुलिस

06 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में बंबा चौराहे पर घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

06 Feb 2026

VIDEO: ग्रामीणों को मिली डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम, डीएम ने किया उदघाटन

06 Feb 2026

Udhampur: गुजर बकरवालों ने फॉरेस्ट राइट्स एक्ट लागू न होने पर किया जोरदार प्रदर्शन

06 Feb 2026

खाद्य सुरक्षा आयोग के राज्य अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश कत्याल ने ऊना में की पत्रकार वार्ता, जानें क्या बोले

06 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: कपकोट में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता शुरू, देशभर के 80 पायलटों ने भरी उड़ान

06 Feb 2026

Sirmour: चौगान में द्वितीय नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

06 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: रुद्रपुर में परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान, चालान के साथ निशुल्क हेलमेट वितरण

Video: लखनऊ राजभवन (जनभवन) तीन दिवसीय पुष्प, शाकभाजी प्रदर्शनी के शुभारम्भ पर लगी प्रदर्शनी देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

06 Feb 2026

Kishtwar: नगर परिषद किश्तवाड़ के सफाई कर्मचारियों का धरना, बकाया वेतन और जीपी फंड जल्द जारी करने की मांग

06 Feb 2026

Meerut: विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

06 Feb 2026

Meerut: एक्स प्रिंसिपल डायरेक्टर सुनील गुप्ता की फेयरवेल पार्टी का आयोजन

06 Feb 2026

Meerut: रोज डे के लिए मार्केट में सज गए विभिन्न रंग के गुलाब के फूल

06 Feb 2026

Meerut: गोला कुआं चौराहे पर रोज लग रहा जाम

06 Feb 2026

Meerut: आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान है जैविक खेती

06 Feb 2026

Meerut: सीएचसी मवाना का स्थलीय पर्यवेक्षण किया

06 Feb 2026

VIDEO: जीजीआईसी चंपावत में 8 फरवरी को हिंदू सम्मेलन, तैयारियों के तहत नगर में निकाली गई बाइक रैली

06 Feb 2026

ऊना: प्रोफेसर राम बोले- भ्रष्टाचार और घोटाला मुक्त भारत की झलक इस बजट में दिखी

06 Feb 2026

Video: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित मैंनफेस्ट वर्चस्व कार्यक्रम में शोलो डांस की प्रस्तुति

06 Feb 2026

Video: 'नेताओं एक्सप्रेस' (Leaders Express) सत्र में सत्यार्थी आंदोलन फॉर ग्लोबल कंपैशन की सीईओ अस्मिता सत्यार्थी ने कही ये बात

06 Feb 2026

Video: श्री रामेश्वरम मंदिर में मां काली, नंदी महाराज, बाबा श्याम व श्री कृष्ण राधा रानी की मूर्ति स्थापना पर निकाली शोभा यात्रा

06 Feb 2026

Video: लखनऊ राजभवन (जनभवन) तीन दिवसीय पुष्प, शाकभाजी प्रदर्शनी

06 Feb 2026

कानपुर: साढ़ में पति और ननद-जेठ समेत छह पर एफआईआर; निकाह के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे ससुरालीजन

06 Feb 2026

कानपुर: तरगांव में मुख्य रास्तों पर गोबर के ढेरों का अंबार, दुर्गंध से जीना मुहाल; संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

06 Feb 2026

कानपुर: अज्योरी गांव की गलियों में नारकीय हालात, बेमौसम कीचड़ से ग्रामीणों का जीना मुहाल

06 Feb 2026

कानपुर: घाटमपुर में गूंजेगा हर-हर महादेव, शिव बरात की तैयारियां तेज; कूष्मांडा तिराहे पर सजा भव्य द्वार

06 Feb 2026

Meerut: रोज डे को लेकर गढ़ रोड फूल मार्केट में सजे रंग-बिरंगे गुलाब, खरीदारी जोरों पर

06 Feb 2026

Meerut: गोला कुआं चौराहे पर रोजाना लग रहा घंटों लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस नदारद

06 Feb 2026

क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक करने पर अलीगढ़ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज

06 Feb 2026

Jammu Kashmir: बांदिपोरा में ड्राइवरों की बदतमीजी, ट्रक और ऑटो जब्त

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed