Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Narmadapuram News: A car fell into the canal from the Pathrauta canal bridge in Itarsi; three young men died.
{"_id":"6986883a7d00e66e3000d518","slug":"tragic-road-accident-in-narmadapuram-car-sinks-in-canal-3-youths-killed-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-3924763-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: इटारसी के पथरौटा नहर पुल पर भीषण हादसा, नहर में समाई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: इटारसी के पथरौटा नहर पुल पर भीषण हादसा, नहर में समाई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 10:31 AM IST
नर्मदापुरम जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। भोपाल-बैतूल पुराने नेशनल हाईवे पर इटारसी के पथरौटा नहर पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आई-20 कार केसला की तरफ से इटारसी की ओर जा रही थी। पुल पर पहुंचते ही वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सुरक्षा बैरियर तोड़ते हुए सीधे नीचे बह रही नहर में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नहर में गिरती कार देखी और मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के अंदर फंसे युवकों की आवाजें कुछ देर तक सुनाई देती रहीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन नहर में तेज पानी के बहाव और बंद दरवाजों के कारण कोई सफल नहीं हो सका।
सूचना मिलते ही पथरौटा और इटारसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए होमगार्ड और SDERF की टीम को भी बुलाया गया। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों युवकों की जान जा चुकी थी। पुलिस को कार से शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय कार सवार नशे में हो सकते हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
मृतकों में एक युवक ग्राम रैसलपुर का निवासी बताया गया है, जबकि दो युवक इटारसी क्षेत्र के रहने वाले थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है और नहर पुल के आसपास स्थित ढाबों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।