{"_id":"6986c465aa4d8f4cde02741e","slug":"video-meerut-chhatarao-na-branava-ka-aitahasaka-sathal-ka-kaya-bharamanae-garamanae-sa-ka-varata-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: छात्राओं ने बरनावा के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छात्राओं ने बरनावा के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की वार्ता
मेरठ में शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं द्वारा शुक्रवार को बागपत जिले के बरनावा गांव का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर वहां के निवासियों से वार्ता की। साथ ही समाजशास्त्रीय शोध के अंतर्गत तथ्य संकलन की प्रविधियों का व्यावहारिक अध्ययन किया। साथ ही छात्राओं ने प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल पांडवों का टीला, लाखा मंडप टीला और ऐतिहासिक जैन मंदिर का भी भ्रमण किया।
समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को तथ्य संकलन के तरीके बताए। समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापक प्रो. गीता चौधरी ने छात्राओं को साक्षात्कार, अवलोकन और सामाजिक शोध में इसकी उपयोगिता बताई। भ्रमण में एमए समाजशास्त्र की 15 छात्राओं ने सहभागिता की। एनएसएस के समिति सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. गौरी, डॉ. रूबी, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. आशीष पाठक का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।