मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान, न्याय का दिलाया भरोसा
मेरठ छात्रा हत्याकांड में पूर्व विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद और न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में छात्रा हत्याकांड को लेकर जारी सियासी गतिविधियों के बीच शनिवार को पूर्व विधायक संगीत सोम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि बेटी को हर हाल में न्याय मिलेगा। साथ ही वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया।
हरसंभव मदद और न्याय का भरोसा
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान संगीत सोम ने कहा कि मृतक छात्रा पूरे समाज की बेटी थी और उसके साथ जो हुआ, वह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ गलत हुआ है, इसलिए उसे न्याय मिलना ही चाहिए।
उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरी प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि सरकार आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने के लिए विधिक प्रक्रिया के तहत पूरी मजबूती से पैरवी करेगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: लखनऊ में अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा
वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता का एलान
संगीत सोम ने कहा कि पीड़ित परिवार को मजबूत कानूनी लड़ाई लड़ने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, ताकि परिवार सक्षम अधिवक्ता के माध्यम से मुकदमे की पैरवी कर सके।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि मामले में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: गांव सील-पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा, आज आ सकते हैं संजय सिंह, दिग्गजों में जुबानी जंग जारी
राजनीति से बचने की अपील
पूर्व विधायक ने परिवार से मामले का राजनीतिकरण नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर इस घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई पीड़ित परिवारों से मिलते रहे हैं और किसी भी पीड़ित के साथ खड़े रहना अपना दायित्व मानते हैं। उन्होंने लोगों से पुलिस और जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती है, उसकी जाति या धर्म से नहीं।
संगीत सोम ने कहा कि दलित समाज को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। दलित समाज देश और सनातन की मजबूत नींव है। उन्होंने दोहराया कि छात्रा को न्याय दिलाना सरकार और समाज, दोनों की समान जिम्मेदारी है।