फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father Allegedly Poisons Son, Consumes Poison Himself, Both Die in Meerut

Meerut: ससुराल पहुंचा पिता, मासूम बेटे को कोल्डड्रिंक में दिया जहर, फिर खुद भी खाया, दोनों की दर्दनाक मौत

Sat, 11 Jul 2026 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2026 12:04 PM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी युवक ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते अपने तीन वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ देने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Father Allegedly Poisons Son, Consumes Poison Himself, Both Die in Meerut
मासूम का फाइल फोटा व पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक युवक और उसके तीन वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के बीच युवक शुक्रवार रात अपनी ससुराल पहुंचा और कथित तौर पर पहले बेटे को जहरीला पदार्थ दिया, इसके बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया।

विज्ञापन


दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गांव सील-पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा, आज आ सकते हैं संजय सिंह, दिग्गजों में जुबानी जंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू विवाद के बीच हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार परीक्षितगढ़ निवासी 28 वर्षीय कपिल की शादी करीब पांच वर्ष पहले किठौर थाना क्षेत्र के शकरपुर निवासी काजल से हुई थी। दंपती के तीन वर्षीय बेटे लड्डू और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। तीन जुलाई को काजल की छोटी बहन की शादी थी, जिसके चलते वह बच्चों के साथ मायके आई हुई थी।

परिजनों के अनुसार शादी के दौरान कपिल ने अधिक शराब पी ली थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने घर लौट गया था।

ससुराल पहुंचा, बेटे को साथ ले गया
शुक्रवार देर रात कपिल अपनी ससुराल पहुंचा और अपने बेटे को साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि कुछ ही देर बाद बच्चा वापस घर पहुंचा, जिसके मुंह से झाग निकल रहे थे। वहीं कुछ दूरी पर कपिल भी अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन वर्षीय मासूम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कपिल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिता ने पहले बच्चे को कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया और फिर खुद भी पी लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed