फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ticket Race Intensifies in Meerut, BJP Sees Maximum Aspirants, Opposition Leaders Also Step Up Activity

UP Election: मेरठ में टिकट की जंग शुरू, भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, विपक्ष भी चुनावी मैदान में सक्रिय

Sat, 11 Jul 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

UP Assembly Election News: मेरठ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा में टिकट के सबसे अधिक दावेदार सामने आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के नेता भी जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन के जरिए चुनावी मैदान में सक्रिय हो गए हैं।

 

विज्ञापन
Ticket Race Intensifies in Meerut, BJP Sees Maximum Aspirants, Opposition Leaders Also Step Up Activity
नवाब सिंह नागर, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की सियासत में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा भले अभी दूर हो, लेकिन टिकट की दौड़ ने राजनीतिक दलों के भीतर हलचल तेज कर दी है। 

विज्ञापन


जनसंपर्क अभियान, क्षेत्रीय दौरे, शक्ति प्रदर्शन और समर्थकों की बैठकों के जरिए दावेदार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हैं। सबसे ज्यादा हलचल भाजपा में है, जहां लगभग हर विधानसभा सीट पर कई-कई चेहरे टिकट की दौड़ में हैं। वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में भी नए और पुराने दिग्गजों की सक्रियता ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सर्वे तेज, धूप-गर्मी-बरसात में भी नहीं डिगे महिलाओं के कदम, धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दावेदार
मेरठ शहर विधानसभा सीट पर पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी सीट से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सक्रिय प्रचार में जुटे हैं। पंडित सुनील भराला, पीयूष शास्त्री और सरदार दलजीत सिंह भी दावेदारी रख रहे हैं। 
मेरठ कैंट में वर्तमान विधायक अमित अग्रवाल प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उनके अलावा डॉ. मयंक अग्रवाल, मुकेश सिंघल, नीरज मित्तल, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील वाधवा, अमित गर्ग मूर्ति, वरुण अग्रवाल और राजीव दीवान भी टिकट की दौड़ में सक्रिय हैं। मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर मजबूत दावेदार हैं।

वहीं मनोज पोसवाल, प्रवीण भड़ाना, नरेश गुर्जर एडवोकेट और पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। किठौर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अजय त्यागी खरखौदा, देवेंद्र गुर्जर, अश्विनी त्यागी माछरा, डॉ. संदीप त्यागी, डॉ. राहुल त्यागी, सचिन देव त्यागी और प्रदीप त्यागी टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

सरधना में पूर्व विधायक संगीत सोम, आशीष प्रताप सिंह, उत्कर्ष पुंडीर, शिवकुमार राणा और समीर चौहान तैयारियों में जुटे हैं। सिवालखास से पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, मनिंदरपाल सिंह, संजय त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और डॉ. जेवी चिकारा सक्रिय दावेदार हैं। 

हस्तिनापुर (सुरक्षित) सीट पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अतुल कुमार, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी और डॉ. मनोज जाटव भी दौड़ में शामिल हैं। वहीं, भाजपा में इस बार मेरठ जिले की किसी एक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारने की चर्चा भी जोरों पर है।

मेरठ शहर और मेरठ कैंट सीट को लेकर सबसे ज्यादा अटकलें हैं। संभावित महिला दावेदारों में बीना वाधवा, शिप्रा रस्तोगी, वर्षा कौशिक, कवियत्री कोमल रस्तोगी, राखी त्यागी और संगीता पंडित के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार कई वरिष्ठ नेता भी अपने परिवार की महिला सदस्यों के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। 

इन नेताओं के चुनाव लड़ने की भी चर्चा
कांग्रेस, सपा और आसपा (कांशीराम) में भी टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वर्ष 1999 में कांग्रेस के टिकट पर मेरठ से सांसद रहे अवतार सिंह भड़ाना ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट का दौरा किया। इसके बाद उनके मेरठ दक्षिण सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके कांग्रेस या सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें हैं।

पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश, जिन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़कर आसपा (कांशीराम) का दामन थामा है। उनके भी मेरठ दक्षिण या हस्तिनापुर (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार के सदस्य भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed