फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 250 Goats Rescued from Flooded Area in Meerut Using Police Motorboat

Meerut: जलभराव में फंसी 250 बकरियां, पुलिस की मोटरबोट बनी सहारा, घंटों चले अभियान में कराईं रेस्क्यू

Sat, 11 Jul 2026 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्तिनापुर/ मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्तिनापुर/ मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में लगातार बारिश से जलभराव के बीच डेरे पर फंसी करीब 250 बकरियों को पुलिस की मोटरबोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई घंटे चले राहत अभियान में सभी बकरियां सुरक्षित बचा ली गईं।

 

विज्ञापन
Meerut: 250 Goats Rescued from Flooded Area in Meerut Using Police Motorboat
ढाई सौ बकरियां कराईं रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलभराव के बीच प्रशासन ने समय रहते बड़ा राहत अभियान चलाकर करीब 250 बकरियों को सुरक्षित बचा लिया। खादर क्षेत्र के गांव किशनपुर के आगे स्थित एक डेरे पर पानी भर जाने से बकरियां फंस गई थीं। पुलिस की मोटरबोट के जरिए कई घंटे तक चले अभियान में सभी बकरियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन

डेरे तक पहुंचना भी हो गया था मुश्किल
लगातार बारिश के कारण खादर क्षेत्र में जलभराव बढ़ गया था। गांव किशनपुर के आगे स्थित डेरे के चारों ओर पानी भर जाने से पशुपालक किशन, गौरव, सतबीर, बलराम और खुशीराम वहां से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। बकरियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना भी संभव नहीं था, जिससे पशुओं की जान पर खतरा मंडराने लगा।स्थिति गंभीर होने पर पशुपालकों ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: तीन दिन की बारिश का कमाल, काली नदी में लौटी जलधारा, वर्षों बाद दिखा पुराना स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: 250 Goats Rescued from Flooded Area in Meerut Using Police Motorboat
ढाई सौ बकरियों को कराया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की मोटरबोट से चला बचाव अभियान
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात का आकलन करने के बाद स्थानीय पुलिस की मोटरबोट की सहायता से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक एक-एक कर सभी बकरियों को मोटरबोट के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। कई घंटे की मेहनत के बाद करीब 250 बकरियों का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान, न्याय का दिलाया भरोसा

Meerut: 250 Goats Rescued from Flooded Area in Meerut Using Police Motorboat
ढाई सौ बकरियों को कराया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने की प्रशासन की सराहना
राहत अभियान के दौरान किसी भी बकरी की जान नहीं गई और कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई। प्रशासन ने पशुपालकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर राहत अभियान चलने से बड़ी संख्या में बकरियों की जान बच गई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed