फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sweet Weighing Dispute Escalates in Meerut, Community Announces Protest

Meerut: मिठाई कम तौलने के विवाद में मारपीट, सर्व समुदाय ने धरने का किया ऐलान, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Sat, 11 Jul 2026 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2026 02:37 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में मिठाई कम तौलने को लेकर हुए मारपीट के मामले में सर्व समुदाय ने रविवार से धरना शुरू करने का ऐलान किया है। लोगों ने पुलिस से गंभीर धाराएं जोड़ने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Meerut: Sweet Weighing Dispute Escalates in Meerut, Community Announces Protest
बैठक करते सर्वसमुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर में मिठाई कम तौलने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को सर्व समुदाय की ओर से एक प्रेसवार्ता आयोजित कर रविवार से घटनास्थल पर धरना शुरू करने की घोषणा की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग भी उठाई गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह से धरने का ऐलान
गंगानगर के राजपुरा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मुखिया गुर्जर, राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर, गजेंद्र पवार, कपिल राणा, अभिनव गुर्जर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार सुबह दस बजे सभी लोग पहले पीड़ित परिवार के घर एकत्र होंगे। इसके बाद कसेरू बक्सर स्थित संबंधित मिठाई की दुकान के सामने पहुंचकर धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान, न्याय का दिलाया भरोसा

गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग
प्रेसवार्ता के बाद गंगानगर थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और अब तक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 जोड़ने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के वीडियो में आरोपी धारदार हथियार से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद अपेक्षाकृत सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना था कि इसी वजह से आरोपियों को जल्द जमानत मिल गई।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी तथा आवश्यक होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आश्वासन के बावजूद सर्व समुदाय ने रविवार से प्रस्तावित धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed