{"_id":"6986cd32a7957fe1ec08324c","slug":"video-video-amathasaugdhaka-hathasa-ma-kalkana-mathara-ka-pajara-ka-matagava-ma-matama-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: अमेठी...सड़क हादसे में कालिकन मंदिर के पुजारी की मौत,गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: अमेठी...सड़क हादसे में कालिकन मंदिर के पुजारी की मौत,गांव में मातम
संग्रामपुर गांव निवासी एवं कालिकन मंदिर के पुजारी हरिकृष्ण मिश्र (45) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद शुक्रवार रात मौत हो गई। जैसे ही पुजारी की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पुत्र ओम मिश्र ने बताया कि उनके पिता हरिकृष्ण मिश्र कालिकन मंदिर में पूजा-पाठ के साथ प्रसाद की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह बाइक से कालिकन–चंद्रिकन मार्ग होते हुए अपने घर संग्रामपुर लौट रहे थे। खरेथू मोड़, मजरा नेवादा कनू के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी संग्रामपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। वहां से उन्हें प्रयागराज स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हरिकृष्ण मिश्र की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों संग रिश्तेदार प्रयागराज रवाना
हरिकृष्ण मिश्र की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग, रिश्तेदार और परिजन प्रयागराज रवाना हो गए। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरिकृष्ण मिश्र अपने पिता के तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और लंबे समय से कालिकन धाम में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
बिलख रही पत्नी, बच्चे गमगीन
हरिकृष्ण मिश्र की मौत के बाद पत्नी अर्चना का बिलख-बिलख कर रोना थम नहीं रहा है। वह रोते हुए कहती हैं कि परिवार का सहारा छिन गया। बेटे ओम मिश्र और बेटी भी पिता की मौत से सदमे में हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।