सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   अमेठी में क्याधू नदी तट पर आज भी जीवित है हजारों वर्षों की पौराणिक स्मृति

अमेठी में क्याधू नदी तट पर आज भी जीवित है हजारों वर्षों की पौराणिक स्मृति

Bhupendra Singh भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:12 PM IST
अमेठी में क्याधू नदी तट पर आज भी जीवित है हजारों वर्षों की पौराणिक स्मृति
अमेठी में मुसाफिरखाना के गुन्नौर गांव में क्याधू नदी के शांत तट पर स्थित देवर्षि नारद धाम आज भी आस्था, इतिहास और पौराणिक चेतना का जीवंत प्रतीक बना हुआ है। समय की धूल से अछूता यह धाम न केवल धार्मिक श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजे हुए है। यहां स्थापित स्वयंभू अर्धनारीश्वर शिवलिंग श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का आधार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार असुरराज हिरण्यकश्यप की पत्नी क्याधू को इंद्रदेव आकाश मार्ग से ले जा रहे थे। इसी दौरान देवर्षि नारद ने इंद्र को यह बताया कि क्याधू के गर्भ में पल रहा शिशु विष्णु भक्ति में लीन रहेगा। इस जानकारी के बाद क्याधू को आश्रम क्षेत्र के समीप छोड़ दिया गया। मान्यता है कि इसी कालखंड में देवर्षि नारद ने यहां स्थित स्वयंभू अर्धनारीश्वर शिवलिंग की आराधना की थी। उस समय यह क्षेत्र गुरुठौर के नाम से जाना जाता था, जो कालांतर में गुन्नौर कहलाने लगा। पास बहने वाली क्याधू नदी भी अब कादू नाला के नाम से जानी जाती है। लोक मान्यताओं के अनुसार गुरुठौर में आश्रय लेने के बाद क्याधू ने नेवादा क्षेत्र में कठोर तप किया। कहा जाता है कि देवी ने प्रसन्न होकर उन्हें मृत्यु हरण का वरदान प्रदान किया। आज वही स्थल मूर्तिहीन भवानी के रूप में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। देवर्षि नारद धाम परिसर में वट और पीपल के प्राचीन वृक्षों के समीप खंडित मूर्तियां आज भी दिखाई देती हैं। ये पुरातात्विक अवशेष इस स्थल के प्राचीन और गौरवशाली इतिहास की साक्षी माने जाते हैं। श्रावण मास और महाशिवरात्रि के अवसर पर देवर्षि नारद धाम में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। श्रद्धालु क्याधू नदी से जल लेकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन होता है, जिससे पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठता है। दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर रह चुके स्वामी रामानुजाचार्य बताते हैं कि वर्ष 1995 में उनका यहां प्रथम आगमन हुआ था। अगले वर्ष देवर्षि नारद की प्रतिमा की स्थापना कराई गई। जीर्णोद्धार के दौरान यहां कई प्राचीन प्रतिमाएं भी प्राप्त हुईं। उनका मानना है कि यह धाम साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा विशेष स्थल है। गांव के पूर्व प्रधान गंगेश सिंह के अनुसार रामानुजाचार्य के आगमन के बाद इस धाम को व्यापक पहचान मिली। श्रावण मास और महाशिवरात्रि पर देवर्षि नारद धाम में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। क्याधू नदी से जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थल केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि एक रहस्यमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है। क्याधू नदी का यह तट आज भी पौराणिक चेतना और सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली: ऊंचाहार चौराहे के सुपर मार्केट में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

08 Feb 2026

अलीगढ़ आए यूपी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय बजट 2026 पर यह बोले

08 Feb 2026

केंद्रीय बजट 2026 पर अलीगढ़ में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की पत्रकार वार्ता

08 Feb 2026

Una: एक दिवसीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

08 Feb 2026

Sirmour: बेड़ोन में महिलाओं को समझाई बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया, कानूनी पहलू भी बताए

08 Feb 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव नरूड़ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए लोगों के कार्ड

खन्ना में फूटा लोगों का गुस्सा, एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना

विज्ञापन

अलीगढ़ में मौसम खुला, दिन में खूब निकल रही धूप

08 Feb 2026

अलीगढ़ में सुबह से निकली धूप, दिन के तापमान में वृद्धि

08 Feb 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर घायल, साथी संग गिरफ्तार

08 Feb 2026

फरीदाबाद: सेक्टर 21डी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

08 Feb 2026

सूरजकुंड झूला हादसा: मृत इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को मिलेगा एक करोड़ रुपये का मुआवजा

08 Feb 2026

आढ़ती आत्महत्या केस: 48 घंटे बाद भी कारणों का खुलासा नहीं

08 Feb 2026

फगवाड़ा से खुरालगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए फ्री बस यात्रा

Kullu: कुल्लू में सजी शास्त्रीय संगीत की महफिल, खूब रंग जमा

08 Feb 2026

Mandi: धार्मिक आस्था, विश्वास और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरा तत्तापानी

08 Feb 2026

गुरुहरसहाय में वाटर सप्लाई कर्मी पर हमला, तेजधार हथियार से किए वार

प्रताप बाजवा 24 घंटे में माफी मांगे नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें- मंत्री हरपाल सिंह चीमा

लक्की ओबरॉय मर्डर केस में आरोपी की गिरफ्तारी पर क्या बोले आप नेता दीपक बाली?

इटावा: गोदभराई के अगले ही दिन मिला प्रधान के भतीजे का शव, सीने में लगी थी गोली और पास पड़ा था तमंचा

08 Feb 2026

Hamirpur: पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ा युवाओं का रुझान, प्रतिदिन डाकघर पहुंच रहे 40 युवा

भिवानी कोर्ट में फायरिंग और बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई कोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

08 Feb 2026

Bihar : गांव के ब्राह्मण अपने ही घर जाने से डर क्यों रहे? बिहार में SC-ST एक्ट का यह मामला सुर्खियों में है

08 Feb 2026

फगवाड़ा में श्याम फागुन महोत्सव 20 व 21 फरवरी को

जालंधर में आप नेता लक्की ओबरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

08 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: इमली चौराहे पर प्लास्टिक की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

08 Feb 2026

लुधियाना में तीन दिन से लापता बच्चे का शव झाड़ियों में मिला

08 Feb 2026

कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसानों का पैदल मार्च शुरू

पंजाब शिक्षा क्रांति: अभिभावकों की वर्कशॉप 2 का शहीद मक्खन सिंह स्कूल में आयोजन

फगवाड़ा के सतनामपुरा स्थित नागेश्वर गुगा मन्दिर में मूर्ति स्थापना दिवस

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed