{"_id":"698823080e2b31430f097470","slug":"video-free-bus-service-from-phagwara-to-khuralgarh-sahib-for-pilgrimage-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा से खुरालगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए फ्री बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा से खुरालगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए फ्री बस यात्रा
फगवाड़ा के गांव नरुड़ से श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरण स्पर्श धरती खुरालगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए फ्री बस यात्रा पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान द्वारा भेजी गई। सतगुरु रविदास महाराज जी के 649 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भेजी गई फ्री बस सेवा आम आदमी पार्टी फगवाड़ा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान के नेतृत्व में गांव नरुड़ से खुरालगढ़ साहिब के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर ब्लॉक समिति मेंबर रजिंदर कौर ने बताया कि पंजाब सरकार का यह बहुत बढ़िया प्रयोजन है जो संगत के लिए फ्री बस सेवा चलाई गई है। उन्होंने इसके लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत सदस्य इमिंदर सिंह, ब्लॉक समिति मेंबर रजिंदर कौर, पंचायत सदस्य परमजीत कौर, निर्मल सिंह और भारी गिनती में संगत उपस्थित थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।