{"_id":"69877c248d04584c8206a4d0","slug":"video-traffic-jam-on-new-ganga-bridge-for-one-and-a-half-hours-in-morning-commuters-inconvenienced-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवीन गंगा पुल पर सुबह डेढ़ घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन गंगा पुल पर सुबह डेढ़ घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान
नवीन गंगा पुल पर शनिवार को सुबह डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। यातायात का दबाव बढ़ने पर जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लगा। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह के समय जाम लगने से नौकरी पेशा लोगों व छात्रों को ज्यादा परेशानी हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। सुबह नौ बजे लगा जाम 10:30 बजे खुला। वहीं, दोपहर में पोनी रोड तिराहा और झंडा चौराहा पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शों के कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा है।
जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार सुबह नौ से 10:30 बजे तक नवीन गंगा पुल पर जाम लगा रहा। सुबह वाहनों का लोड अधिक रहा जिससे लोग जल्दबाजी में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकलने लगे, जिससे जाम लग गया। कोतवाली और यातायात पुलिस के पहुंचने पर जाम खुला। वहीं, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच पोनी रोड तिराहा और झंडा चौराहा पर आड़े तिरछे खड़े ई-रिक्शा वालों के कारण जाम लग लग गया। कुछ दूरी पर एक लोडर भी खराब हो गया, जिससे पोनीरोड मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।