{"_id":"6987277c81523e217c01006d","slug":"caught-selling-illegal-liquor-under-the-guise-of-an-egg-shop-in-shahzadpur-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहजादपुर में अंडे की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजादपुर में अंडे की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़े गए
शहजादपुर के नया बस स्टैंड के निकट अवैध रूप से शराब बेचने का एक अनोखा तरीका सामने आया है। अंडे की दुकान की आड़ में शातिर दुकानदार व उनका बेटा लेमन जीरा व कोल्डडि्रंक की खाली बोतलों में देसी शराब परोसकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। स्थानीय पुलिस ने दबिश देकर इस मामले का खुलासा किया। ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानदार 160 एमएल से लेकर 2 लीटर तक की बोतलों में शराब बेच रहा था, जिसकी कीमत मात्रा के हिसाब से 20 रुपये से लेकर 200 रुपये या उससे अधिक तय की गई थी। शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार के बेटे दीपक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्राइम स्टेप प्राइवेट स्कूल के पास अंडे की दुकान चलाने वाले दीपक व उसके पिता सीताराम अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। जब पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी तो आरोपी सीताराम पुलिस से बहस करने लगा। इसी बीच आरोपी का बेटा दीपक प्लास्टिक का थैला लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। देसी शराब के ठेके से लेते थे सस्ती शराब, बोतलों में भर बेचते थे शहजादपुर थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। वह पास के देसी शराब के ठेके से सस्ती देसी शराब ताजा माल्टा व फौजी नंबर वन देसी शराब लेकर उसे लेमन जीरा व अन्य कोल्ड डि्रंक की प्लास्टिक की खाली बोतलों में भरकर रखते थे ताकि किसी को भी पता न चले। मौके से 5 बोतल माल्टा, फौजी नंबर वन के अधे व पव्वे बरामद किए गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में लोहरी जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की बोतलें मिलीं जिनमें देसी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।