Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
young man died in truck-car collision near Gatoli village in Jind; police are investigating the incident
{"_id":"6986cfffd05752e5a10def0e","slug":"video-young-man-died-in-truck-car-collision-near-gatoli-village-in-jind-police-are-investigating-the-incident-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के गतौली गांव के पास ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के गतौली गांव के पास ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्र के गतौली गांव के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जींद जिले के झांझ खुर्द गांव निवासी 23 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अमन बीती रात करीब 11 बजे अपनी कार में सवार होकर जींद से रोहतक की ओर जा रहा था। जब वह गतौली गांव के पुल के पास पहुंचा तो उसकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कार में ही बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर हालत में उसे जींद के सामान्य अस्पताल भिजवाया। हालांकि रास्ते में ही अमन ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
गतौली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।