Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
free magic show will run for four days at CRSU in Jind; two shows will be held daily from September 24 to 27
{"_id":"6ab3ae6eaea83a9af704a8e4","slug":"video-free-magic-show-will-run-for-four-days-at-crsu-in-jind-two-shows-will-be-held-daily-from-september-24-to-27-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सीआरएसयू में चार दिन चलेगा निशुल्क जादुई शो, 24 से 27 सितंबर तक दो शो होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सीआरएसयू में चार दिन चलेगा निशुल्क जादुई शो, 24 से 27 सितंबर तक दो शो होंगे
अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 24 से 27 सितंबर तक चार दिवसीय निशुल्क जादुई शो होंगे। इनमें जादूगर शंकर सम्राट सीनियर और जूनियर जादुई करतबों से लोगों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे।
जादूगर सम्राट शंकर ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई जादुई करतब प्रस्तुत कर पत्रकारों को भी हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि चारों दिन प्रतिदिन दो शो होंगे। पहला शो दोपहर बाद एक बजे और दूसरा शो शाम सात बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और आकर्षक जादुई करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। करतबों के बीच जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे, ताकि मनोरंजन के साथ लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
30 हजार से अधिक जादुई शो कर चुके हैं सम्राट शंकर
जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि वह देश के कई राज्यों के अलावा विदेशों में भी जादू के करीब 30 हजार शो कर चुके हैं। अब जींद के लोगों के लिए पहली बार निशुल्क जादुई शो आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।