Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
In the half marathon organized by Amar Ujala in Narnaul, Naveen Gurjar secured the first position, while Ajay Ahirwal came in second.
{"_id":"6986d865d0d569494a055a9c","slug":"video-in-the-half-marathon-organized-by-amar-ujala-in-narnaul-naveen-gurjar-secured-the-first-position-while-ajay-ahirwal-came-in-second-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित हाफ मैराथन में नवीन गुर्जर प्रथम तो द्वितीय अजय अहीरवाल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित हाफ मैराथन में नवीन गुर्जर प्रथम तो द्वितीय अजय अहीरवाल रहा
अमर उजाला के तत्वावधान में शनिवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन स्वास्थ्य, खेल एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। हाफ मैराथन का शुभारंभ सुबह सवा 9 बजे महेंद्रगढ़ रोड स्थित नूनी शेखपुरा मोड़ से हुआ जिसे चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रो. डॉ. चंद्र मोहन व डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन का समापन नेताजी सुभाष पार्क में हुआ। जहां युवाओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मैराथन में प्रथम नवीन गुर्जर, द्वितीय अजय अहीरवाल, तृतीय स्थान भूपेंद्र नागर रहे। जिन्हें नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, सोमेश यादव ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए। साथ ही बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहना होगा ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके।
समाजसेवी सोमेश यादव ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बच्चों के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। अगर स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। प्रो. चंद्र मोहन ने कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए ताकि युवाओं में जागरूकता बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।