{"_id":"6987751f8d7b08c52f085419","slug":"video-priyanka-chaturvedi-give-statement-on-central-government-policies-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'संकट में है किसान', प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की नीतियों पर बोला तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'संकट में है किसान', प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की नीतियों पर बोला तीखा हमला
शिवसेना यूबीटी से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की नीतियों एवं राजनीतिक ध्रुवीकरण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमेरिका से प्रस्तावित समझौते पर पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि सरकार मेक इन इंडिया और किसानों के नाम पर बड़े दावे कर रही है, जबकि हकीकत में किसान संकट में हैं। यह बात राज्यसभा सांसद ने शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से कही। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि क्या यह समझौता केवल कॉर्पोरेट लाभ के लिए है या इससे ग्रामीण भारत और युवा सशक्त होंगे। कृष्ण जन्मभूमि विवाद के विषय में भाजपा पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया। ओवैसी और अरशद मदनी के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें भाजपा का समर्थक करार दिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन किया, लेकिन यूजीसी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों का कड़ा विरोध दर्ज कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।