{"_id":"69871a0bc17498b225028642","slug":"video-abvp-organized-a-mini-marathon-and-the-winners-were-awarded-prizes-in-shahjahanpur-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: एबीवीपी ने किया मिनी मैराथन का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: एबीवीपी ने किया मिनी मैराथन का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
शाहजहांपुर में खेलो भारत नगर खेल कुंभ के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से शनिवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन एनटीआई से शुरू होकर खिरनी बाग स्थित जीआईसी मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान पुरस्कार वितरण किया गया। मिनी मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। मैराथन बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, रोशनी द्वितीय, रागिनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में जादूराम प्रथम, सोनू द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। वित्त मंत्री ने विजेताओं को मेडल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि खेलो भारत जैसे अभियान देश की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। इससे गांव-गांव और शहर-शहर से नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। प्रांत खेलो भारत प्रमुख रविकांत शुक्ला ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए तैयार करना है। मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कार और समाज सेवा के माध्यम से सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।