{"_id":"6aa7e995bac65c39320ce53d","slug":"young-woman-dies-brothers-in-laws-accused-of-performing-occult-rituals-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184614-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवती की मौत, भाई की ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवती की मौत, भाई की ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप
विज्ञापन
कांट के सरथौली गांव निवासी मृतका वंदना के शोकाकुल परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रेब
- फोटो : Archive
कांट/कुर्रियाकलां। सरथौली गांव निवासी वंदना (20) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवती के भाई की ससुराल पक्ष के लोगों पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इन्कार किया। बाद में इंस्पेक्टर के समझाने पर दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार, वंदना करीब एक साल से बीमार चल रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने वंदना को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रात में ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर ने परिजनों से पूछताछ की। जिस पर परिजनों ने बताया कि वंदना काफी समय से बीमार थी, लेकिन उसकी बीमारी सामान्य नहीं थी। उस पर भूत-प्रेत का साया था। तंत्र-मंत्र कराए जाने का आरोप लगाया। बताया कि एक दिन पूर्व ही परिजनों ने वंदना को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमाॅर्टम करा दिया गया है। मृतका के भाई की ससुराल पक्ष के लोगों पर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

कांट के सरथौली गांव निवासी मृतका वंदना के शोकाकुल परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Archive