Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
encounter took place between two robbery suspects and the police in Tohana, Fatehabad; the suspects were shot in the leg
{"_id":"6986b55550caef524409204d","slug":"video-encounter-took-place-between-two-robbery-suspects-and-the-police-in-tohana-fatehabad-the-suspects-were-shot-in-the-leg-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में लुट के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में लुट के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली
शहर में गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट के मामले में सीआईए टोहाना ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
यह घटना बुधवार शाम को हुई थी, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर गौरव ट्रेडिंग कंपनी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही बलियाला निवासी उदित नामक एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। अब बाकी बचे दोनों आरोपियों को भी घटना के 72 घंटे के भीतर काबू कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पास मोटरसाइकिल और देशी कट्टे थे, जिनसे उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।