{"_id":"69871bf18617dc00ab066af7","slug":"video-senior-category-matches-were-played-in-the-neeraj-chandel-memorial-football-tournament-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले
चौगान मैदान नाहन में चल रही तीन दिवसीय द्वितीय नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के सदस्य सलीम अहमद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दोनों टीमों से परिचय किया और प्रतियोगिता में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजक डॉ. जफर ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 9 टीमें में वरिष्ठ वर्ग की हैं, जबकि 5 टीमें कनिष्ठ वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमृत शाह, व्यावसायी योगेश गुप्ता, ईशान राव, नवीन ठाकुर, आयोजक आशीष थापा, डॉ. जफर अली, मोहित सैनी, ललित बंसल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।