{"_id":"6987161088b163f015048ec2","slug":"video-sirmaur-himachal-pradesh-secures-third-place-in-the-national-youth-fellowship-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नेशनल युवान फैलोशिप में हिमाचल प्रदेश को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नेशनल युवान फैलोशिप में हिमाचल प्रदेश को तीसरा स्थान
राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल युवान फैलोशिप-2025 में हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को की गई थी। इसमें गुजरात पहले, उड़ीसा दूसरे और हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर को प्रदेश की ओर से डॉ. एसएन सुब्बाराव के जन्मदिन पर 7 फरवरी को पंजाब के लहरा गागा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर ने बताया कि 2 से 8 अक्तूबर तक आयोजित युवान फैलोशिप के तहत नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल के स्वयंसेवकों ने दान उत्सव मनाया। सोलन स्थित देश के एकमात्र मानव मंदिर में लाईलाज बीमारी मस्कूलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त बच्चों को फूड पैकेट्स बांटे। साथ ही सोलन की सारथी संस्था के साथ मिलकर सोलन के बाईपास में झुग्गी में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोज आंजी में नशा निवारण के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा सोलन के स्कूलों में इको क्लब के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।