फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hgcta program in ponta college

Sirmour News: एचजीसीटीए की बैठक में सीएएस और डीपीसी में देरी पर शिक्षकों का रोष

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
hgcta program in ponta college
पांवटा साहिब महाविद्यालय में एचजीसीटीए की बैठक के बाद अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए पदाध
एमफिल, पीएचडी इंक्रीमेंट समेत लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की स्थानीय हिमाचल गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय इकाई की अध्यक्षा डॉ. दीपाली भंडारी ने की, जबकि संचालन इकाई सचिव डॉ. जसवंत सैनी ने किया। बैठक में शिक्षकों ने कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) लंबे समय से लागू न होने और विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें वर्षों से लंबित रहने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पात्र शिक्षक सभी निर्धारित मानदंड पूरे करने के बावजूद पदोन्नति और कॅरिअर उन्नयन से वंचित हैं, जिससे शिक्षक वर्ग का मनोबल प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि अन्य विभागों में डीपीसी की बैठकें नियमित रूप से हो रही हैं, जबकि उच्च शिक्षा विभाग में लंबित मामलों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कई बार ज्ञापन और प्रतिवेदन देने के बावजूद न तो डीपीसी आयोजित की गई और न ही सीएएस लागू किया गया। बैठक में एमफिल और पीएचडी इंक्रीमेंट सहित शिक्षकों से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed